बैमौसम फलों सब्जियों का सेवन करने से शरीर को ज्यादा पोषक तत्वों की पूर्ति नहीं हो पाती है।
फ्रिज में सब्जियों को काट कर रखना
आपने देखा होगा अक्सर महिलाएं सब्जियों को पहले से काट कर फ्रिज में रख देती हैं लेकिन ऐसा करना गलत है कटे फल और सब्जियों में बैक्टीरिया के पनपने का डर बढ़ जाता है इसलिए कोशिश करें कि जिस वक्त सब्जी बनाएं उससे 1 घंटे या आधे घंटे पहले ही सब्जियों को काटकर पानी में भिगो दें। इससे इनकी ताजगी बनी रहती है।
हाइब्रिड और देसी फल सब्जियों की पहचान
ध्यान दें कि हाइब्रिड फल और सब्जियां आकार में बड़ी होती है क्योंकि उन्हें उगाने के लिए लैब में तैयार बीज का प्रयोग किया जाता है। हाइब्रिड सब्जियों की एक पहचान उनकी चमक भी होती है वह जरूरत से ज्यादा चमकदार होती हैं। दूसरी तरफ अगर देसी फल और सब्जियों की बात की जाए तो उनका आकार छोटा होता है। वहीं देसी सब्जियों की रंगत में चमक नहीं होती लेकिन यह हाइब्रिड की तुलना में ज्यादा पौष्टिक होते हैं। इनका छिलका भी खुदरा हुआ होता है। इसेलिए देसी फल और सब्जियों का सेवन करना ही सेहत के लिए लाभदायक है।
कीटाणु और गंदगी को साफ करने के लिए
अगर आप किसी भी फल या सब्जी में कीटनाशक या गंदगी को साफ करना चाहती हैं तो उसे उसका इस्तेमाल करने से पहले थोड़ी देर पानी में डुबोकर रखें। ऐसा करने से ना केवल गंदगी साफ होगी बल्कि उसके अंदर कोई कीटाणु भी होंगे तो वह खुद ब खुद मर जाएंगे।
इन सब्जियों के छिलके उतारना नहीं भूले
जमीन के भीतर जोउन सब्जियों के नाम इस प्रकार हैं- आलू, अरबी, अदरक, गाजर, मूली आदि इन शब्दों की सफाई बेहद जरूरी है। चूंकि यह जमीन के भीतर उगाई जाती हैं इसीलिए इन में गंदगी ज्यादा पाई जाती है ऐसे में इनके छिलके उतारना बेहद जरूरी है।
सब्जियों को पॉलिथीन बैग में ना रखें
कुछ लोगों की आदत होती है कि वे सब्जियों को पॉलिथीन बैग में ज्यादा मात्रा में भरकर लेकिन ऐसा करना भी नुकसानदेह होता है। इसीलिए सब्जी को पॉलीथिन की बजाय सूती थैले में भरकर रखें। ध्यान रखें कि पॉलीथिन के इस्तेमाल से सेहत और पर्यावरण दोनों को हानि पहुंचती है इसीलिए पॉलीथिन का इस्तेमाल ना करें।
यदि आप अच्छा परिणाम पाना चाहते हैं, तो
इसके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक की सलाह लेना ना भूलें।

0 Comments